फतेहाबाद: शमशाबाद के ग्राम बांस महुआ में तालाब खुदाई को लेकर महिलाओं ने खंड विकास कार्यालय पर किया हंगामा
ब्लॉक शमशाबाद के गांव बास महुआ की महिलाओं ने सोमवार को तालाब खुदाई की मांग को लेकर ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा किया। बड़ी संख्या में महिलाएं बीडीओ कार्यालय पहुंचीं और खंड विकास अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।