सिधौली: रमुआपुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो से टकराई, कई लोग हुए घायल
जनपद के ग्राम पंचायत रमुआपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर एक ऑटो से जाकर टकरा गई थी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर व्यवस्था के चलते एक घायल को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।