झाझा: दादपुर गांव में शादी से पहले खूनी हमला, 6 लोग घायल; दुल्हन समेत 5 की हालत गंभीर, जेवर लूटने का आरोप
Jhajha, Jamui | Jun 29, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में रविवार रात करीब 9 बजे शादी वाले घर में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिजनों के अनुसार, घर का दरवाजा खुलते ही दर्जनभर हमलावरों ने लाइट बंद कर तलवार, टांगी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। घटना में छह लोग जख्मी हुए, जिनमें पांच की हालत गंभीर होने पर सीएचसी झाझा से सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। परिजनों ने जमीन विवा