टांटोटी: बिलिया गांव में वोल्टेज कम से परेशान ग्रामीणों ने भिनाय उपखंड अधिकारी व विद्युत सहायक अभियंता कार्यालय में दिया ज्ञापन
Tantoli, Ajmer | Apr 29, 2026 नागोला के बिलिया गांव में कम वोल्टेज की लगातार समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे भिनाय उपखंड अधिकारी व विद्युत सहायक अभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।भीषण गर्मी के दौरान बिजली कटौती और कम वोल्टेज के कारण बिलिया गांव में पंखे,कूलर और अन्य बिजली के उपकरण काम नहीं कर रहे है,ग्रामीण बोले-समाधन नहीं हुआ तो सड़को पर उतरना पड़ेगा।