जिला मुख्यालय स्थित गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को होमगार्ड का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चूरू विधायक हरलाल सहारण तथा चूरू पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि हरलाल सहारण ने अपने सम्बोधन में कहा कि होमगार्ड अनुशासन, निष्ठा और त्याग का प्रतीक है।