कन्नौज: जिला कलेक्ट्रेट में चौरधरियापुर के ग्रामीणों ने जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
कन्नौज जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को चौधरियापुर निवासी ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर पीड़ित पक्ष के लोगों के खिलाफ ही कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के बाहर ग्रामीण पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरना देने लगे।