कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला खैलकलां के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध कच्ची शराब बरामद
Kairana, Shamli | Jun 22, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हाथ में कैन लेकर आता हुआ एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से कैन के अंदर से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वाजिद बताया है।