वारासिवनी: रात 11 बजे ट्रांसफार्मर में भीषण आग, बिजली गुल, धमाकों से सहमा इलाका, दमकल ने पाया काबू
नगर के गोलीबारी चौक में सोमवार रात करीब 11:05 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। जोरदार ब्लास्ट की आवाजों से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने पानी और रेत की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगते ही आसपास की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आधे घंटे तक विद्युत विभाग मौके पर नहीं पहुंचा,