जबलपुर: गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध अहाते पर दबिश, शराब और घातक हथियार बरामद, आरोपी फरार
पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद जबलपुर पुलिस ने अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।बीती रात मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोरखपुर थाना और रामपुर चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से 'मोटा कैलाश' नामक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। आरोपी न केवल अपने घर में अवैध शराब का भंडारण कर रहा था, बल्कि उसने वहां एक अवैध अहाता भी बना रखा था।