बहरोड़: बहरोड में हाईवे पर ट्रिपल टक्कर से मचा हड़कंप, कई जिंदगियां बाल-बाल बचीं, ट्रैक्टर चालक घायल
Behror, Alwar | Jun 9, 2026 बहरोड़-कुंड स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चांदीचाना और बीघाना गांव के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर बेकाबू हो गई और उसका चालक घायल हो गया।