कोंडागांव: बड़े बेंद्री स्कूल ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जीता पहला स्थान, जिले का किया नाम रोशन
कोंडागांव जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंद्री ने जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र बीरेंद्र यादव ने प्लास्टिक अपशिष्ट से बायोफ्यूल बनाने पर आधारित एक अभिनव मॉडल प्रस्तुत किया।