अनूपपुर: गोवर्धन पूजा प्रसंग में भक्ति से सराबोर कोयलांचल, हजारों श्रद्धालु झूमे
जमुना-कोतमा क्षेत्र में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन पूजा प्रसंग के दौरान हजारों श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। आचार्य पं. धर्मेन्द्र अवस्थी जी ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन के बीच महिलाएं, युवा और बच्चे झूमते नजर आए।