कर्वी: चित्रकूट कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री नंदी ने कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
चित्रकूट में प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं की शनिवार दोपहर 1 बजे समीक्षा की। उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण और योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली, आवास, जल जीवन मिशन और पेंशन योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।