बीजपुर थाना की साइबर पुलिस ने तकनीकी कुशलता और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से अज्ञात ठगों द्वारा जालसाजी कर उड़ाई गई 18,000 रुपये की धनराशि को पीड़ित के मूल खाते मे वापस करा दिया है।जानकारी के अनुसार, आवेदक बनारसी प्रसाद पुत्र नन्दू केशरी के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने 18,000 रुपये की साइबर ठगी की थी।