गुमला: राजस्थान में 1868 किलो डोडा बरामदगी मामले में गुमला का युवक गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Jun 23, 2026 राजस्थान के जयपुर में एक ट्रक से 1868 किलोग्राम डोडा बरामदगी के चर्चित मामले में गुमला थाना क्षेत्र के बसुवा निवासी जीवन उरांव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को राजस्थान पुलिस ने एक ट्रक से 74 बोरों में भरा 1868 किलोग्राम डोडा जब्त किया था। मामले की जांच के दौरान जीवन उरांव की संलिप्तता सामने आने के बाद वह लंबे समय से फरार चल रहा था।