पूरनपुर: गोला में आधार कार्ड बनवाने गई युवती लापता, पिता ने भाई-बहन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को रानीपुर, जनपद लखीमपुर खीरी निवासी रीना कुमारी गोला आधार कार्ड बनवाने के लिए अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद रीना ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पुत्री कहीं चली गई है। परिजनों ने जब अधिक जानकारी करनी चाही तो रीना ने सही जवाब नहीं दिया।