सुपौल: सुपौल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च
Supaul, Supaul | Apr 25, 2026 नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, सुपौल द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनीता देवी की अध्यक्षता में किया गया।