बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर खराब बस की मरम्मत कर रहे ड्राइवर की डीसीएम की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रसौली के पास उस समय हुआ, जब वैशाली एक्सप्रेस बस का ड्राइवर अमित कुमार बस के नीचे लेटकर मरम्मत का काम कर रहा था।