वाराणसी में सीपी कार्यालय पहुंचकर जताई नाराजगी, संदीप मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी का मामला गरमाया
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2025 समाजवादी पार्टी के नेता संदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मिला और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें करणी सेना के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है।