चौरीचौरा: अज्ञात कारणों से गेहूं के डंठल में लगी आग
खोराबार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तरकुलही गांव के निकट गोपाला मंदिर के समीप गेहूं के डंठल में अज्ञात कारणों से लगी आग से भगदड़ मच गई । हवा के साथ आग की गति इतना तेज थी कि देखते ही देखते यह आग झंगहा चौराहे के समीप पहुंच गई सभी दुकानों सड़कों पर धुएं से भर गया जिससे झंगहा चौराहा की दुकानदारों में अफरा तफरा मच गई । दुकानदार दुकान बंद करके भागने लगे।