खिलचीपुर: शीतला माता को लगा ठंडे पकवानों का भोग: कढ़ी, पुए और चने की थालियां लेकर महिलाओं ने मंदिर में की पूजा
श्रद्धा और आस्था के साथ शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान खिलचीपुर के पैलेस रोड स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह 6 बजे से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन और पूजन के लिए मंदिर परिसर में महिलाएं हाथों में ठंडे-बासी भोजन और पूजन की थालियां लेकर कतार में खड़ी नजर आईं। अपनी बारी आने पर महिलाओं ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।