बांधवगढ़: करंट का जाल बिछाकर बाघिन का शिकार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजे गए
उमरिया जिले के चंदिया परिक्षेत्र में बाघिन के शिकार के सनसनीखेज मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेजते हुए 6 दिन की रिमांड मंजूर की गई है।सभी को रिमाइंड में लेकर. चंदिया पुलिस के द्वारा एवं वन विभाग ने पूछताछ की जा रही है