पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर दी नववर्ष की शुभकामनाएं
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एक जनवरी की शाम करीब 4 बजे पटना स्थित 1 अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।