बिंदकी: बिंदकी-मंडराव मार्ग के माधवपुर गांव में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर घायल, सीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-मंडराव मार्ग के माधवपुर गांव में रविवार की सुबह 10:30 बजे बाइक की टक्कर से साइकिल सवार इंद्रजीत उत्तम उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी ग्राम कमरापुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया।