तरैया: रामबाग नहर के पास से एक युवक 520 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार
Taraiya, Saran | Apr 25, 2026 तरैया थानाक्षेत्र के रामबाग नहर के पास से पुलिस ने 520 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार की सुबह आठ बजे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक थानाक्षेत्र के खरांटी गांव निवासी अमन ठाकुर है जिसके पास से पुलिस ने 520 ग्राम गांजा बरामद किया है और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गयी है।