सैदपुर: औड़िहार जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, चलती लिच्छवी ट्रेन से उतरते समय VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल का हाथ कटा
औड़िहार जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यूपी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद घटना में उनका दाहिना हाथ कुहनी के ऊपर से कटकर अलग हो गया। इसके अलावा उनके सिर में भी गंभीर चोटें लगी हैं। घटना के बाद आनन-फानन में घायल कांस्टेबल को सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, लेकिन स्थिति अत्यधिक चिंताजनक देख रेफर कर दिया गया।