हायाघाट: हायाघाट प्रखंड के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव में फूस के घर में आग लगने से लाखों की क्षति
हायाघाट प्रखंड के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव मे दोपहर मो. आशिक के फूस के घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखे भूसा, गेहूं, चावल आदि सामान जल गया। सूचना पर एपीएम थाना के अपर थानाध्यक्ष कंचन कुमारी अपने दल-बल के साथ पहुंची। मौके पर बहादुरपुर थाना से छोटी अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।