जबलपुर: जनरल कोच में यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने वाले 3 किन्नरों के खिलाफ आरपीएफ ने की कार्रवाई
RPF थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पुलिस ने तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है, जो यात्रियों से जबरन पैसे वसूल रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए किन्नरों में बेलमकोन्डा दिनेश उर्फ बी. नीलीमा, काली किन्नर और बबली शामिल हैं। ये लोग गाड़ी संख्या 22909 वलसाड पुरी एक्सप्रेस के जनरल क