मंझनपुर: करारी हादसे की चीखें अभी थमी नहीं थीं, गुरौली में फिर बाइक पर चार सवारों का मौत से मुकाबला
कौशाम्बी जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती और जागरूकता अभियान के बावजूद कुछ लोग अपनी जान को खिलवाड़ समझ बैठे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें कौशाम्बी थाना क्षेत्र की गुरौली चौकी अंतर्गत एक बाइक पर चार युवक सवार होकर सड़क पर फर्राटा भरते और स्टंट करते दिखाई दिए। इस लापरवाही का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है।