पचपदरा: पचपदरा कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम पूर्वक मनाया गया, निकाली गई शोभा यात्रा
पचपदरा कस्बे में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का किया स्वागत। जनप्रतिनिधियों ने हनुमान जन्मोत्सव की कस्बे वासियों को दी बधाइयां। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।