कुरडेग: कुरडेग के खालीजोर आर सी चर्च में 161 बच्चों का हुआ प्रथम परम् प्रसाद, उमड़ी भीड़
Kurdeg, Simdega | May 31, 2026 कुरडेग के ख़लीजोर आरसी चर्च परिसर में 161 बच्चों का रविवार को 11:00 बजे प्रथम परम प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगवाई फादर सुनील तिर्की के द्वारा किया गया मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं और आज का दिन बहुत ही पवित्र है जो बच्चों को संस्कार ग्रहण कराया गया। अब बच्चों के अंदर ईश्वर के प्रति लगाव और प्रेम बढ़ेगा।