सैदपुर: टांडा चट्टी पर तेज रफ्तार डंपर ने चाचा-भतीजे को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में हाहाकार, चालक फरार
सादात थानाक्षेत्र स्थित टांड़ा चट्टी पर गुरुवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चाचा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।