राजातालाब: मिर्ज़ामुराद में महिला एसआई की तहरीर पर युवक के खिलाफ आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज
वाराणसी की मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार रात करीब 11 बजे साइबर क्राइम सेल की महिला एसआई दिव्या भदौरिया की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के झउवा पिलखिनी निवासी विनय तिवारी के रूप में हुई है।