नौरोजाबाद: नगर में सिंधी समाज के द्वारा मनाई गई भगवान झूलेलाल जयंती, निकाला गया भव्य जुलूस
नौरोजाबाद नगर मे पूज्य सिंधी समाज के द्वारा भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव को मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर में जुलूस निकाला गया वहीं जुलूस का जगह-जगह पर भव्य स्वागत भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान सिंधी समाज के द्वारा नगर में प्रसाद का वितरण भी जगह-जगह पर किया गया। वही भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर जमकर अबीर और गुलाल भी उड़ाया गया।