नौरोजाबाद: छादा खुर्द नौरोजाबाद में दिनदहाड़े सूने घर मे पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर ज्वेलरी सहित नगदी हुई पार
छादा खुर्द नौरोजाबाद में निवासरत वीरेश मिश्रा के सूने घर मे अज्ञात चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर नगदी सहित सोने चांदी की ज्वेलरी पार कर दी है।डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस ने किया है।मौके पर ADGP डीसी सागर सहित एसपी उमरिया ने घटनास्थल का मुयायना किया है। ADGP DC सागर ने 30 हजार का ईनाम अज्ञात आरोपियो पर घोषित किया है।