हैदरनगर: झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. एम. तौसीफ के पिता हाजी शेख कलीमुद्दीन का मुंबई में निधन,शोक की लहर
झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ के पिता व हैदरनगर थाना क्षेत्र के कबरा खुर्द गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी जनाब हाजी शेख कलीमुद्दीन का मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।