मारपीट से बुजुर्ग का चेहरा बुरी तरह सूज गया था, वहीं निजी अंगों में भी गंभीर चोटें पाई गईं। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया। मौत से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे से रामलीला मैदान के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया और हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।