बगोदर: जीटी रोड घंघरी में स्कार्पियो और बाइक की टक्कर, एक की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घंघरी में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी ।घटना से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया।घटना के बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मृतक का नाम अर्जुन महतो है,जो बगोदर थाना क्षेत्र के घंघरी का रहने वाला था।