ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने दो वांछित सहित तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहे मो इरफान व उनके भाई अल्ताफ तथा उनके साथी जैद निवासी रामपुर कुर्मियान थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने तीन अवैध असलहे बरामद किए हैं।पुलिस अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई हुई हैं।