होशंगाबाद नगर: विवेकानंद घाट पर सिंहस्थ 2028 की तैयारियां पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू का दिया प्रशिक्षण
आगामी सिंहस्थ 2028 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में उज्जैन सिंहस्थ से संबंधित 6-6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार विवेकानंद घाट एवं सेठानी घाट क्षेत्र में पुलिस बल, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ (SDERF) की संयुक्त टीम द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया।