कौंच: एट में मंडी गेट के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर घायल, कोंच से जिला अस्पताल रेफर
Konch, Jalaun | Jun 22, 2026 एट थाना क्षेत्र के मंडी गेट के पास रविवार देर रात 11 बजे रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम सतोह निवासी जितेंद्र अपनी बहन साधना के साथ एट कस्बे से खरीदारी कर खाना बनाने वाले लेवर को रुपये देने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया।