पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, घट्टिया के छात्र–छात्राओं द्वारा पुलिस थाना घट्टिया का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं दैनिक कानून-व्यवस्था संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई। थाने पहुंचकर विद्यार्थियों ने थाना परिसर का निरीक्षण किया।