गुरुवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर सोनिया मीना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पूर्व में भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि नवगठित रेड क्रॉस सोसाइटी ऊर्जावान है।