बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति-समिति की बैठक आयोजित
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिले में मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.