बाढ़: खाने में निकला कॉकरोच, बाढ़ के ट्रेनिंग स्कूल में मचा हड़कंप,प्रिंसिपल कर रही मेस एजेंसी पर कार्रवाई की तैयारी
Barh, Patna | Jun 4, 2026 बाढ़ के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में गुरुवार को मेस में परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रिंसिपल निशा यादव तुरंत मेस पहुंचीं और खुद जांच की। उन्होंने भी पूरी के अंदर कॉकरोच मिलने की पुष्टि की।उन्होंने गुरुवार को लगभग साढ़े 10 कहा कि मेस संचालक पर कार्रवाई की जा रही है इसके लिए विभाग को अवगत करा दिया गया है।