प्रतापगढ़: हरखपुर निवासी व्यक्ति के खिलाफ युवक ने मान्धाता पुलिस को दी तहरीर, नौकरी के नाम पर पैसे ठगने का मामला
युवक महेंद्र प्रताप सिंह निवासी गद्दीपुर मजरा बड़ा रतनपुर थाना सलोन जनपद रायबरेली ने मान्धाता क्षेत्र के हरखपुर निवासी सुभाष सिंह के खिलाफ मान्धाता पुलिस को तहरीर दी है। युवक का कहना है कि हरखपुर निवासी व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर उससे एक लाख रुपये लिए और अब फोन पर व्यक्ति उसको गाली व जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवक ने मान्धाता पुलिस को तहरीर दी है।