शिवपुरी नगर: शिवपुरी में चोरों का तांडव: क्लीनिक के बाहर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
न्यू द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी बिक्रम रावत पुत्र जगदीश रावत बीते रोज दोपहर करीब 03:00 बजे अपनी भाभी रेखा रावत और भाई देवेंद्र रावत के साथ डॉक्टर पंकज शर्मा के क्लीनिक पर इलाज कराने आए थे। तीनों भाई की हीरो होंडा स्प्लेंडर (क्रमांक MP07ZK8234) से एमएम हॉस्पिटल के पास पहुंचे और बाइक को क्लीनिक के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। लौटकर देखा तो बाइक चोरी हो गई थी।