औरैया: कोतवाली क्षेत्र के पन्हर में खेलते समय गिरकर एक बच्चा हुआ गंभीर घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पन्हर में उस्मान पुत्र सैयद अली गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था कि उसी दौरान बच्चे सड़क बनने के लिए आई गिट्टी पर खेलने लगे। इस दौरान उस्मान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य बच्चों द्वारा उसके पिता को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है