औरैया: कोतवाली क्षेत्र के प्रयागपुर में कुत्तों के झुंड ने किशोरी पर किया हमला, गंभीर रूप से हुई घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागपुर निवासी शिवांगी पुत्री साहब सिंह अपने घर से बाजार सामान लेने के लिए जा रही थी। तभी कुत्तों के एक झुंड ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्तों के हमला करने के दौरान शिवांगी ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोगों द्वारा कुत्तों के झुंड को वहां से भगाया गया।