जगदलपुर: गोंचा पर्व के लिए रथ निर्माण का काम शुरू, सिरहासार भवन में 20 फीट लंबा और 14 फीट चौड़ा रथ बन रहा है
बस्तर में 27 दिनों तक चलने वाले गोंचा महापर्व के लिए अब रथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र के विग्रहों के साथ रथ की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। जगदलपुर के सिरहासार भवन के सामने यह रथ 20 फीट लंबा और करीब 14 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है।